*प्यार तूने ये क्या किया...*
*बालोतरा : गिड़ा थाना क्षेत्र के खारापार गांव के मलवा गोयलान में वैवाहिक विवाद व अवैध संबधी के चलते एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की गलाघोंटकर हत्या कर दी*
पति से विवाद के चलते महिला लंबे समय से पीहर में रह रही थी, कुछ दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र कुमार (21) पुत्र पेमाराम, मेघवाल निवासी मलबा गोयलान की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व बागुंडी निवासी अनु देवी के साथ हुई थी। अनु देवी इस विवाह से खुश नहीं थी। शादी के बाद से अधिकतर समय अपने पीहर में ही रह रही थी। इस दौरान उसका संपर्क तिलवाड़ा निवासी शिक्षक अमराराम पुत्र चेनाराम मेघवाल, जो वर्तमान में चिड़िया क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है, उससे हुआ। हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।हत्या के इस सनसनीखेज मामले में शिक्षक अमराराम, मृतक की पत्नी अनु को डिटेन कर पूछताछ की। इस पर दोनों ने गला घोंटकर हत्या करना कबूल किया। इस पर उन्हें गिरफ्तार किया। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है
यह तूने क्या किया बालोतरा की इस वक्त की बड़ी खबर
byPATEL DIGITAL GAMER
-
0