सीएम रोजगार उत्सव कार्यक्रम 29 को

बालोतरा । शहर के पंचायत समिति सभागार में 29 मार्च शनिवार सुबह 10 बजे जिला स्तरीय पंचम मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया जाएगा। एडीएम डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि इस दौरान राज्य स्तर के कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ा जाएगा। कार्यक्रम के सुचारू आयोजन के लिए सीएमएचओ को नोडल अधिकारी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले नवनियुक्त कार्मिकों के लिए दी जाने वाली वेलकम किट क्रय करने, कानून एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने, कार्यक्रम स्थल पर वीडियो वॉल, आवश्यकतानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Share on WhatsApp

बालोतरा में कार सवार बदमाशों ने युवक पर किया हमलाः पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, अंधेरा का फायदा उठाकर भागे साथी

यह है आपकी न्यूज का विवरण, जो AI Voice में पढ़ा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
ई-पेपर टॉप न्यूज़ बालोतरा +1 IPL 2025 NEW