बालोतरा में कार सवार बदमाशों ने युवक पर किया हमलाः पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, अंधेरा का फायदा उठाकर भागे साथी

बालोतरा में कार सवार बदमाशों ने एक युवक पर हमला करने का प्रयास किया। युवक किसी तरह बच निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।
घटना छत्रियों का मोर्चा स्थित रावण मैदान के सामने शनिवार देर रात की है। कार में सवार होकर आए तीन-चार बदमाशों ने एक युवक पर हमला करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। अन्य हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है। टीम फरार हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है। हमले के पीछे का कारण और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

यह है आपकी न्यूज हेडलाइन

यह है आपकी न्यूज का विवरण, जो AI Voice में पढ़ा जाएगा।

यह है आपकी न्यूज हेडलाइन

यह है आपकी न्यूज का विवरण, जो AI Voice में पढ़ा जाएगा।

नई पोस्ट की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए सब्सक्राइब करें

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
ई-पेपर टॉप न्यूज़ बालोतरा +1 IPL 2025 NEW